अररिया, जनवरी 29 -- पलासी (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के कुजरी निवासी बीबी जीनत ने बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज केस में मो. अद्दु, बीबी सहनेदा को नामजद अभियुक्त बनाया है। घटना बीते 28 जनवरी की है। दर्ज प्राथमिकी में सूचिका बीबी जीनत ने कहा है कि उनका पति बाहर रहते हैं। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर घटना तिथि को नामजद लोगों ने गाली गलौज करने लगा, मना करने पर नामजद आरोपियों ने धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...