गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- मोदीनगर। गांव कुम्हैड़ा में सतवीर सिंह और रघुराज का परिवार आसपास रहता है। जानकारी के अनुसार, सतवीर का पांच साल का पुत्र वंश सड़क पर खेल रहा था। पड़ोसी विवेक ने वंश को चांटा मार दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। एक पक्ष ने सतवीर सिंह की पिटाई कर दी। पुलिस ने विवेक उर्फ निशू, आदेश और रघुराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...