बरेली, जनवरी 10 -- आंवला। थाना क्षेत्र के ग्राम मनौना में बच्चों के मामूली विवाद में दबंगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मुनव्वर हुसैन पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जनवरी की रात करीब आठ बजे जब वह अपने खेत से घर लौटे तो देखा कि उनके घर के बाहर काफी भीड़ जमा थी। जानकारी करने पर पता चला कि पड़ोस के कुछ लोंगों ने बच्चों की लड़ाई को लेकर उनके घर पर हमला बोल दिया। उन्होनें घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को पीटा। मुनव्वर की पत्नी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह मारा-पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.