मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- साहेबगंज। नगर परिषद के आशापट्टी परसौनी मोहल्ला में बुधवार को बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें 25 वर्षीय मो. जैनुद्दीन, 30 वर्षीया असगरी खातून जख्मी हो गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर दोनों गुटों की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है। दारोगा अशोक राम ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...