गोरखपुर, फरवरी 7 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के राजपुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर के बरई टोला में बच्चों के विवाद को लेकर रामबचन व राजेंद्र पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इसमें रामबचन व उसकी पत्नी शशि प्रभा देवी का सिर फट गया। वहीं राजेन्द्र को काफी चोटें आई। पुलिस ने रामबचन की तहरीर पर रामकेवल, अजय, राजेन्द्र, सरोज तथा सरोज देवी की तहरीर पर उदय प्रताप, रामबचन, अनुष्पा, शशि प्रभा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...