कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के चंदूपुर अमरायन गांव की संगीता देवी पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि सात अक्तूबर को बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसी चंद्रशेखर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पत्नी राजरानी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़िता के बेटे अनमोल को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.