फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 24 -- फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के तुर्कीपुर गांव निवासी जन्नत ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है इसमें कहा है कि 23 दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे उसकी बहन के बच्चे और पड़ोस में रहने वाले गुलफाम,पप्पू,आफरीन व फैजान के बच्चों के बीच विवाद हो गया था इसी बात को लेकर इस लोगों ने उसे गंदी-गंदी गालियां दीं जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने घर के बाहर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी मारपीट की कर दी जिससे दोनों को चोटें आईं आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...