बुलंदशहर, सितम्बर 12 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में बच्चों के विवाद में महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच लोगों को बेल्टों एवं लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भविष्य में हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। देहात पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात में गांव मिर्जापुर निवासी शकीला पत्नी आमिर ने तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ौस में नईम रहता है। आरोप है कि 7 सितंबर की सुबह दोनों पक्षों के बच्चों के मध्य कहासुनी हो गई थी। उसके बाद आरोपी नईम, सद्दाम, दानिश, आदिल आदि अपने हाथों में बेल्ट आदि लेकर उसके घर के बाहर पहुंच गए। आरोपियों ने पीड़िता शकीला, उसके पति आमिर, देवर फैजल, देवरानी अंजूम, ससुर रशीद को बेल्ट व लात-घूंसों से बुरी तरह मारापीटा। पिटाई से पांचों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.