बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- बच्चों के विवाद में बड़ों ने भांजी लाठियां, 3 घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कारे गांव में बच्चों के खेल के विवाद में बड़ों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक ही परिवार के तीजो बिंद, उसकी बहन रुक्मणि कुमारी और मां धानो देवी घायल हो गई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट करने का आरोप पड़ोसी राजेश बिंद और इसके परिजनों पर लगा है। इस संबंध में सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...