लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ। सआदतगंज में बच्चों के बीच हुए विवाद में पथराव और फायरिंग करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि प्रापर्टी डीलर मो. कासिम उर्फ मुन्ना को बेटे चांद के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने शनिवार को बच्चों के विवाद में शहनवाज पर पथराव किया था। झगड़ा होते देख बीच बचाव कर रहा जैद पत्थर लगने से घायल हुआ था। वहीं, आरोपितों ने दो राउंड फायरिंग भी की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि फुटेज के आधार कासिम और चांद को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपी कासिम के खिलाफ ठाकुरगंज और वजीरगंज कोतवाली में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज बनाने की धारा में मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.