सीतापुर, फरवरी 7 -- सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के सेरुकहा गांव निवासी विजय प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बच्चों में विवाद के बाद गांव निवासी नरेंद्र सिंह, शिव प्रकाश सिंह व कुलदीप से पांच फरवरी को विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद उक्त लोगों ने पीड़ित का रास्ता रोक कर गालियां दी और जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...