रायबरेली, अप्रैल 14 -- लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के स्टेशन रोड स्थित रामलीला मैदान वाली गली में सोमवार शाम बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। दोस्त दोस्त से मिलकर लौट रहे किशोर पर धार्मिक स्थल की छत से पत्थर से हमला कर दिया। इसमें किशोर घायल हो गया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। मामला संवेदनशील हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोर सोमवार रात को अपने दोस्तों से मिलकर घर लौट रहा था। तभी पास स्थित धार्मिक स्थल की छत से एक 11 वर्षीय बच्चे ने उस पर पत्थर फेंक दिया। इससे किशोर के पैर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते माहौल और संवेदनशील हो गया। तमाम नेता कोतवाली प...