कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के घमसिरा गांव निवासी मो. अली ने बताया कि मंगलवार शाम बच्चों-बच्चों के विवाद को लेकर मोहल्ले के ही लल्लन पुत्र कल्लन, वैश पुत्र लल्लन, जैनब पत्नी लल्लन लाठी डंडे लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए। गाली देने से मना करने पर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के समीर पुत्र मसरूर अहमद को भी पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.