श्रावस्ती, जनवरी 15 -- जमुनहा, संवाददाता। किसी बात को लेकर दो बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिसमें वह गंभीररूप से घायल हो गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा गांव निवासी परशुराम पुत्र बनवारी लाल के बच्चे का गांव के ही एक बच्चे से विवाद हो रहा था। जिसमें परशुराम दूसरे बच्चे के परिजनों से शिकायत करने चला गया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने परशुराम की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीररूप से घायल हो गया। मारपीट की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल परशुराम को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार...