संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम मौर तिघरा में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना में एक महिला, उसकी पुत्रवधू और नातिन गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्राम मौर तिघरा निवासी करमा पत्नी बुधई ने धनघटा थाने में तहरीर दी है। बताया कि बच्चों के आपसी विवाद को लेकर गांव के ही गुड्डी देवी पत्नी जयचंद, त्रिवेणी पुत्र मन्नी, अच्छे पुत्र हरिश्चंद्र, अभिनव पुत्र जयचंद एवं साधना पत्नी हरिश्चंद्र ने दबंगई दिखाते हुए 11 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे उनके दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर सभी आरोपी घर में घुस आए और लाठी-डंडा व धारदार हथियार से उसकी पुत्रवधू नीतू, नातिन चांदनी व काजल को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.