बरेली, मार्च 8 -- भमोरा। दो दिन पूर्व हुए बच्चों विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव बेहटा लालच के सतीश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी राजेश्वरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका हैं। बुधवार को अमर सिंह के घर के बच्चों से उसके बच्चों का झगड़ा हो गया था। शुक्रवार की सुबह जब उसकी बेटी घर के बाहर पशुओं को चारा डाल रही थी, तभी अमर सिंह अपने बेटे अवधेश के साथ उसके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे। बेटी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। बेटी के शोर मचाने पर दोनों पक्ष एकत्र हो गए और मारपीट होने लगी, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.