शामली, फरवरी 3 -- थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर एक दबंग व्यक्ति ने तलवार लेकर पीड़ित के घर पहुंचकर दरवाजे पर जमकर वार किए। इस दौरान आरोपी ने धारदार तलवार से कई जोरदार प्रहार किए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। गांव खेड़ाकुरतान निवासी मुस्तफा में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे के लगभग पडोस के बच्चों के साथ उनके बच्चों की छोटी-मोटी बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी पड़ोसी ने दबंगई दिखाते हुए तलवार लेकर उनके घर पहुचा और दरवाजे पर तलवार से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि आरोपी का मकसद गांव में भय का माहौल बनाना था। मुस्तफा ने तुरंत थाना कांधला में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना का एक वीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.