रुडकी, जनवरी 21 -- कलियर, संवाददाता। कलियर क्षेत्र के नागल प्लुनी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनो पक्षों में लाठी डंडे ईंट पत्थर चले। झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के नागल प्लुनी गांव में बुधवार को दो पक्षों के बच्चों को बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी की दोनो पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद दोनों पक्षो में जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चलने लगे। गांव में अफरा तफरी मच गई। झगड़े में एक पक्ष रियासत, साहिब व गफ्फार घायल हो गए। दूसरे पक्ष की ओर से शहजाद और मुजफ्फर घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.