फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 15 -- सिवारा। कस्बा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बच्चों के खेल के दौरान हुए विवाद के बाद परिजनों में भी लाठी डंडे चले, जिसमें कुछ लोगों के चोटें भी आई हैं। साथ ही पांच माह की गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। इससे उसकी तबीयत बिगड़ चुकी है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक दर्जन लोगों ने सिवारा पुलिस चौकी पहुंचकर पर कार्यवाही की गुहार लगाई है। चंद मिनटों में मामले को सुलझाने के चक्कर में भी कुछ लोग पुलिस चौकी आ धमके। सिवारा चौकी क्षेत्र के गांव धीमर नगला निवासी एक महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि मेरा 12 वर्षीय देवर से एक अन्य बच्चे के साथ खेल के दौरान मामूली विवाद हो गया। बाद में गांव अहिवरन नगला निवासी पांच लोगों ने घर पर आकर मेरे साथ व मेरे परिजनों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जबकि प...