बिहारशरीफ, नवम्बर 30 -- बच्चों के विकास में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका फोटो : हिलसा पीटीआर : हिलसा के प्राथमिक विद्यालय मनपुरवा में संगोष्ठी में शामिल लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावकों की बैठक की गयी। शिक्षकों ने अभिवावकों से विद्यालयों के विकास के लिए सुझाव मांगे। शिक्षकों ने कहा है कि बच्चों की सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को गृह कार्य बनाने में सहयोग करने की अपील की। निपुण बनेगा बिहार हमारा एवं हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी की गयी। हिलसा के प्राथमिक विद्यालय मनपुरवा के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने शिक्षा गीत आधी रोटी कम खईह, बाकी बेटा-बेटी के पढ़ईह जरूर एवं निपुण बनेगा, बिहार हमारा...