पटना, फरवरी 4 -- राज्यसभा में सांसद संजय कुमार झा ने बुधवार को बच्चों और किशोरों पर सोशल मीडिया तथा स्मार्टफोन के अनियंत्रित उपयोग से पड़ रहे दुष्प्रभावों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ बच्चों का अत्यधिक स्क्रीन टाइम एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौती बनता जा रहा है। वर्ष 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का कानून बनाया, क्योंकि एक अध्ययन में सामने आया कि 10-15 वर्ष के 96 फीसदी बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे थे और 70 फीसदी बच्चों को हानिकारक सामग्री का सामना करना पड़ा। इसके अलावा फ्रांस, इटली, चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने भी बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसे ही कदम उठाए हैं, जो वैश्विक स्तर पर बनती सहमति को दर्शाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.