रामपुर, फरवरी 8 -- रामपुर। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं और संबंधित स्कूलों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले के लिए लगभग 3.75 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी कर दिया है। इस बजट से जहां स्कूलों की फीस की भरपाई की जाएगी, वहीं बच्चों को ड्रेस, बैग और अन्य शिक्षण सामग्री के लिए सीधे उनके बैंक खातों में 5-5 हजार की धनराशि भेजी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से आरटीई के तहत गरीब और अलाभित समूह के बच्चों का प्रवेश निजी स्कूलों में कराया जाता है। जिले में इस समय लगभग 7500 हजार बच्चे विभिन्न निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा पा रहे हैं। आरटीई में शासन द्वारा बच्चों की फीस का खर्च उठाया जाता है। जिस पर अब बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति के लिए शासन ने 3.75 ...