फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 25 -- फर्रुखाबाद। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बड़ी राहत दी है। बुधवार को नवाबगंज ब्लॉक स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के लिए फर्नीचर और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण सर्दी में बच्चों को जमीन पर बैठने से बचाना और उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केंद्रों पर आने वाले छोटे बच्चों की सुविधा और उनका स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वितरण के दौरान बच्चों के बैठने के लिए मैट और पढ़ाई के लिए मेज सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। अधिकारियों ने कहा कि फर्नीचर उपलब्ध होने से अब बच्च...