बागपत, जून 2 -- जैन स्थानक शहर में बच्चों के लिए 10 दिवसीय जैन धार्मिक संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित हुए आपसे घर में बच्चों को धार्मिक व व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान, आध्यात्मिक ज्ञान का विकास हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी गई। पहले ही दिन लगभग डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसका निर्देशन मोनिका जैन रुचि जैन और इंद्राणी जैन द्वारा किया गया। शिविर आयोजकों का कहना है कि केवल व्यवहारिक ज्ञान से आत्मा का कल्याण संभव नहीं है, इसके लिए आध्यात्मिक ज्ञान भी आवश्यक है। शिविर का मूल लक्ष्य बच्चों को जैन सिद्धांतों की प्रारंभिक जानकारी प्रदान करना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.