पिथौरागढ़, मार्च 2 -- मेयर कल्पना देवलाल ने नगर के अंतर्गत पार्कों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीते रोज उन्होंने सम्पूर्णानन्द पार्क इन्दिरा पार्क, टकाना स्थित दीन दयाल उपाध्याय पार्क का निरीक्षण कर वहां मौजूद बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से बात कर पार्कों की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने पार्क में लगे खेल उपकरणों, ओपन जिम, लाईट्स का भी निरीक्षण कर कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था, और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। मेयर कल्पना ने बताया कि सभी पार्कों का जीर्णोद्धार करने के साथ ही नये स्थानों का चयन कर विभिन्न स्थानों पर पार्कों का निर्माण किया रहा है,इसके लिए विशेषज्ञों से भी राय ली जा रही है। बच्चों के लिए खेलकूद के साथ साथ ओपन जिम के उपकरण लगाये जाएंगे। इस दौरान सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, नन्दा बल्लभ पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.