अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या, संवाददाता। जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय डाभासेमर के प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों के विज्ञान पर आधारित मॉडलों को देखकर बच्चों के प्रयास की सराहना की। अपने उद्बोधन में सिंह ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नई-नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं वह शिक्षकों की देन है, ये बच्चे मोटी रकम वसूलने वाले स्कूलों के बच्चों को भी मात दे रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा और बच्चों में दूरदर्शी सोच को विकसित करना है।...