सहरसा, जनवरी 11 -- महिषी (सहरसा), एक संवाददाता। महिषी थाना क्षेत्र के सरौनी नवटोलिया में शनिवार को बच्चों के बीच हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते बड़ों के बीच हिंसक विवाद में तब्दील हो गया। इसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर वृद्धा की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार नवटोलिया में करीब 5-6 वर्ष के दो बच्चे खेल रहे थे। खेल के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। बच्चों का विवाद जब परिजनों तक पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान धक्का लगने से उनमें से एक बच्चे की दादी महिसरहो पंचायत के वार्ड संख्या 2, नवटोलिया निवासी गोईलाल चौपाल की करीब 65 वर्षीया पत्नी मनक्का देवी जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सदर अस्पताल सहरसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.