रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 'मनोदर्पण' कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ऊधमसिंह नगर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ. दिलीप वैश्य ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर समाज और शिक्षा तंत्र को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में 7 व 8 फरवरी को ऑरो वैली आश्रम, रायवाला ऋषिकेश में यह कार्शाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उत्तराखंड राज्य के समस्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित शैक्षिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.