बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- निजी संस्थान में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन फोटो : नूरसराय 01-भागन बिगहा स्थित निजी संस्थान में कार्यशाला में भाग लेते अतिथि व प्रशिक्षु। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। भागन बिगहा के एक निजी संस्थान में शनिवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम व एएनएम के प्रशिक्षु छात्रों ने भाग लिया। एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ सीमा कुमारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व अधिकार का रक्षा के लिए बाल विवाह रोकना जरूरी है। पीएलवी ऋचा कुमारी ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए कानून है। इसकी मदद लेनी चाहिए। राजेश कुमार गौरव ने कहा कि बाल विवाह केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि यह एक बच्चे के बचपन, शिक्षा व भविष्य के हत्या के समान है। डीपीसिंह इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन (नर्सिंग) ...