पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया। कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरुआ प्रखंड के ग्राम मिरका टोल एवं नगर निगम क्षेत्र के दमका ग्राम में शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। पहला कार्यक्रम डगरुआ प्रखंड के मिरका टोल में हुआ जिसमें सेवानिवृत उप विकास आयुक्त शाहिद अखतर ने विस्तारपूर्वक शिक्षा के महत्त्व के बारे में बच्चों को बताया। तत्पश्चात हाजी अनवारुल हक (सेवानिवृत प्रधानाचार्य उच्च भोगा भटगवां पूर्णिया पूर्व) ने शिक्षा के लिये बच्चों को प्रेरित किया। कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने भी बच्चों को समझाते हुए कहा कि आने वाला पन्द्रह (15) साल आप लोगों के लिये सुनहरा साल है। इसका सही प्रयोग करके अपने भविष्य को संवार लें। कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर...