सीवान, फरवरी 24 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुरवलिया गाँव मे बच्चो के विवाद इस कदर तुल पकड़ लिया की दो पड़ोसी परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन लोगो घायल हो गए। दोनों पक्षों का इलाज स्थानीय पीएचसी मे किया गया। बतादे की रविवार को सुरवालिया गांव के स्व रामयादि प्रसाद के पुत्र श्रीराम प्रसाद, श्रीराम प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार, अमरेंद्र कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य घायल हो गए। सभी का इलाज स्थानीय पीएचसी मे किया गया। जहा चिकित्सकों ने श्रीराम प्रसाद के हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार और एक युवती को भी चोट आई है। जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी मे किया गया। इधर श्रीराम प्रसाद ने थाना मे आवेदन देकर आधा दर्जन को अरोपितत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...