बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- बच्चों के बीच बांटीं गयी पाठ्य पुस्तकें फोटो : राजगीर नवोदय : राजगीर में रविवार को बच्चों को बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण करते लोग। राजगीर, निज प्रतिनिधि। जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा रविवार को पेश सेटिंग कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र के असहाय बच्चों के बीच पाठय सामग्रियों का वीतरण किया गया। पथरौरा, चन्द्रशेखर नगर, गंजपर व आजाद नगर में असहाय बच्चों के बीच पेन, कॉपी, ड्राइंग कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, चॉकलेट और साबुन का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुषमा वर्मा ने बताया कि बच्चों को पाठ्य पुस्तक मिलने से उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। डॉ. मुख्तार सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के बारे में बच्चों को जानकारी दी। मौके पर अनिल दास, नावीर हुसैन, मनोज कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस...