बेगुसराय, जनवरी 7 -- बखरी। नगर परिषद बखरी के मक्खाचक में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती मनाई गई। पृथ्वी साह धर्मशाला में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता भाजपा की नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन ने की। मौके पर दो सौ बच्चों के बीच स्लेट, पेंसिल, कॉपी, कलम और किताब का वितरण हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व नगर पार्षद नीरज नवीन, संतोष साहू, समीर श्रवण, डॉ. आलोक, श्रवण साह, अशोक कुमार, राजू गुप्ता, अमित पोद्दार, विजय कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...