दुमका, दिसम्बर 7 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड शैक्षणिक क्षेत्र के नवप्राथमिक विद्यालय बटुबथान में शनिवार को कक्षा प्रथम और द्वितीय के छात्र छात्राओं के बीच गरम कपड़ा के अलावे स्कूली पोशाक का वितरण किया गया। प्राचार्या (सचिव) देवयानी पंडित ने जानकारी देते हुए कहा कि कक्षा प्रथम के दो छात्र और तीन छात्रा व कक्षा दो के चार छात्र और चार छात्रा कुल तेरह बच्चों के लिए संसाधन केंद की ओर से पोशाक प्राप्त हुआ है। जिसमें प्रत्येक बच्चों के लिए ऊनी सुयेटर, दो जोड़ा पोशाक, एक जोड़ा जूता मौजा आदि वितरण किया गया। वहीं नया पोशाक पाकर बच्चे काफी खुश नजर दिखे। फोटो-6दुमका-203, कैप्सन- शनिवार को बच्चों के बीच गरम पोशाक का वितरण करते शिक्षक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...