जमशेदपुर, मार्च 28 -- जेल की कालकोठरी में अपने कलेजे के टुकड़े के प्यार के लिए तरस रही महिलायें अब हुनर के माध्यम से अपना प्यार दर्शायेंगी। भले ही ये महिलाएं अपने बच्चों को खिलौने से खलते नहीं देख सकती हैं, लेकिन इनके बनाये खिलौने अब घर-घर पहुंचेंगे। जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में इन बंदियों को बकायदा टेडी बियर और अन्य खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जेल प्रशासन प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगा, साथ ही उत्पादों की मार्केटिंग भी करेगा। घाघीडीह केंद्रीय कारा में महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की गई है। इन महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें इस कदर काबिल बनाया जाएगा,ताकि जेल से बाहर आने पर उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े। जेल प्रशासन की योजना इन खिलौने को शहर के अलावा ग्रामीण बाजार में भी लोकप्रिय बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.