मधुबनी, जुलाई 5 -- खजौली। खजौली थानाक्षेत्र के कजियाही गांव के वार्ड-5 निवासी मो महफूज एवं मो नदीम के बीच बच्चों में हुई पूर्व की विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें मो महफूज को धारदार हथियार से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने उपचार के लिए खजौली सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ज्योतिंद्र नारायण, एवं चिकित्सक डॉक्टर शत्रुघन कुमार द्वारा उपचार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले शुक्रवार को नमाज पढ़ने के बाद बच्चों में आपसी विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार को पुनः विवाद व गाली-गलौज हुआ। जो मारपीट में तब्दिल हो गया। नदीम सहित अन्य लोगों ने धारदार हथियार से मो महफूज को घायल कर दिया। उन्होंने इस संबंध में केस के लिए खजौली थाना में आवेदन दिया है।...