हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 27 -- पाकिस्तान से अपने दो बच्चों के साथ 45 दिन के वीजा पर यूपी में मेरठ के सरधना स्थित अपने मायके आई सना अजीब कश्मकश में फंस गई हैं। सना का पासपोर्ट भारत का है, जबकि उसके दो मासूम बच्चों के पासपोर्ट पाकिस्तान के हैं। पासपोर्ट के आधार पर उसके बच्चों को तो पाकिस्तान में एंट्री दी जा रही है, लेकिन उसे रोक दिया गया। सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी सना पुत्री पीरूदीन की शादी पाकिस्तान में हुई है। सना के दो बच्चे हैं। एक बेटा तीन वर्ष और एक बेटी छह माह की है। बताया जा रहा है कि दस दिन पहले सना 45 दिन का वीजा लेकर भारत आई थीं। इस बीच पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आए लोगों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया। सना अपने दोनों बच्चों के साथ गुरुवार देर रात पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.