आगरा, दिसम्बर 13 -- दयालबाग स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त अतुल शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छोटे बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य कर सबको रिझाया। वेलकम डांस कर सभी का स्वागत किया। बच्चों ने रास लीला और रामायण की नृत्य नाटका पेश कर हर तरफ भक्तिमय वातावरण बना दिया। गुजराती व मराठी गानों पर नृत्य किया। लकी ड्रा भी निकाले गए। बच्चों के लिए झूले, गेम्स, फोटो बूथ आदि ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। बाद में पुरस्कार वितरण भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...