लखनऊ, जनवरी 29 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी उप्र. हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में लखनऊ जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिले के सभी अस्पतालों में मरीजों को समय से बेहतर इलाज मुहैया कराने पर डैशबोर्ड रैंकिंग में 0.68 का कंपोजिट स्कोर मिला है। लखनऊ के बाद प्रयागराज की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिली हैं। इसके बाद श्रावस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज और हाथरस का स्थान है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जैसे अहम सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन के चलते लखनऊ को यह उपलब्धि मिली है। पूर्ण टीकाकरण और गर्भावस्था के दौरान एचआईवी जांच के मामले में जिले को शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। ब्लॉकों के प्रदर्शन में बख्शी का तालाब, माल और मोहनलालगंज ब्लॉक सबसे बेहतर रहे हैं। कई ब्ल...