जहानाबाद, फरवरी 14 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बच्चों के झगड़े में बड़ों के साथ मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। इस संदर्भ में घायल सुधवा देवी के द्वारा घोसी थाना में गांव कहीं कई लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। घटना के संदर्भ में महिला का बताना है कि उनका बच्चा पड़ोसी के बच्चे के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ कुत्ते आपस में झगड़ते हुए भागने लगा। इसी क्रम में पड़ोसी का बच्चा बगल स्थित जानवर के खाने वाला नाद में गिर गया। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। तत्काल घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। घटना के संदर्भ में पुलिस को लिखित शिकायत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...