बुलंदशहर, फरवरी 13 -- पहासू के गांव बरौला में आपस में झगड़ रहे बच्चों का बीच बचाव कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि गांव के दबंगों ने लोगों पर पथराव भी किया। झगड़े में 6 लोग घायल हो गए हैं।सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पहासू अस्पताल पहुंचाया। गांव बरौला निवासी पीड़ित ने कई लोगों को नामजद करते हुए मामले की तहरीर देकर करवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह प्रार्थी अपने कुछ साथियों के साथ गांव में होने वाली भागवत कथा कार्यक्रम के लिए पड़ोसी गांव बमनपुरी में टेंट का सामान लेने जा रहा था। रास्ते में छोटे-छोटे बच्चे आपस मे झगड़ रहे थे। पीड़ित ने बच्चों को झड़गड़ने से बचाया तो गांव के ही कुछ दबंगों ने उसके तथा साथियों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की लड़ाई के दौरान पत्थर भी बरसाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.