कटिहार, नवम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता बाल विकास संस्थान परिषद के तत्वावधान में बाल दिवस के मौके पर शरीफगंज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर परिषद के सचिव शंभू चौधरी ने कहा कि चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलकर बच्चों के जीवन को नया आयाम दिया जा सकता है। मौके पर अमित कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, मो. सम्मी, राज कुमार यादव, पवल पाल, पीयूष कुमार चौधरी, युनूस, पूनम चौधरी, किरण देवी, जानकी कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...