बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी,संवाददाता। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच खेल के दौरान हुई कहासुनी से नाराज लोगों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि की है। उसके हाथ में फ्रैक्चर भी पाया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कटरा निवासी रूबी तिवारी पत्नी अनिल कुमार तिवारी, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी को बच्चों के खेल के दौरान विवाद हो गया था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले पंकज कुमार की पत्नी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पंकज कुमार और उनकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.