कटिहार, दिसम्बर 10 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक बीडीओ रणवीर कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीपीआरओ फरीद अहमद, बीपीएम इंद्रजीत कुमार, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, एएसआई अमित कश्यप के साथ स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मी तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। गौरतलब है कि बैठक में प्रखंड के एक भी जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुए, जिसे अधिकारियों ने गंभीर माना। बैठक में बच्चों के खिलाफ हिंसा, दुर्व्यवहार एवं शोषण की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई। परित्यक्त और बेघर बच्चों की देखभाल, उनके पुनर्वास तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं, पढ़ाई छोड़कर घर या अन्य स्थानों पर श्रम करने वाले बच्चों को पुनः मुख्यधारा की शिक्षा से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.