मधेपुरा, फरवरी 20 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत के पोखरिया टोला वार्ड एक में गुरुवार की दोपहर बच्चों के बीच विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गई । जिसमें दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ रीता कुमारी द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। बताया गया कि मो अलाउद्दीन और अब्दुल रहमान के बच्चों में विवाद को लेकर दोनों तरफ से जमकर मारपीट की घटना हुई। घायल अलाउद्दीन ने बताया कि मेरा बच्चा और अब्दुल रहमान का बच्चा खेल रहा था। नोक झोंक हुआ इसी बात को लेकर घर की महिलाएं गाली-गलौज करने लगी। जब मना किया तो आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में मो अलाउद्दीन, रिजवाना खातून, नवीसा...