फरीदाबाद, दिसम्बर 30 -- फरीदाबाद। बाल भवन एनआईटी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड स्तर पर चाइल्ड वेलफेयर एंड प्रोटेक्शन कमेटी के गठन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम मिशन वात्सल्य के तहत आयोजित किया गया। नगर निगम फरीदाबाद के मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए वार्ड स्तर पर मजबूत व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर की कमेटी बच्चों से जुड़ी समस्याओं को समय रहते सामने लाने में मदद करेगी। मेयर ने कहा कि बाल श्रम, बाल विवाह, उपेक्षा और शोषण जैसी समस्याओं पर नियंत्रण के लिए वार्ड स्तर पर सक्रिय निगरानी तंत्र होना चाहिए। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड में चाइल्ड वेलफेयर एंड प्रोटेक्शन कमेटी का शीघ्र गठन कर उसे नियमित रूप से सक्रि...