सिद्धार्थ, फरवरी 13 -- बांसी। बच्चों की शैक्षिक प्रगति में अभिभावक एवं सामुदायिक भागीदारी के लिए पीएम श्री विद्यालय समोगरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। गुरुवार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता श्रवण कुमार, बीईओ धर्मेंद्र पाल मिठवल की उपस्थिति रही। मदन चंद्र, अनुराग वर्मा, शिव प्रसाद चौधरी, नाजली सफी, वंदना पांडेय, नितिका द्विवेदी, आदित्य नाथ यादव, राघवेंद्रमणि, मनीष दूबे, सहित गिरजेश, मोनिका, नवनीत पांडेय एवं जय प्रताप मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...