औरैया, जनवरी 29 -- औरैया, संवाददाता। बच्चों को कक्षा एक के लिए मानसिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से आईसीडीएस सुपरवाइजर एवं नोडल शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र अछल्दा में किया गया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के लिए संचालित स्कूल रेडीनेस कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्रवक्ता श्याम बाबू शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश करते समय औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से रूबरू होते हैं। ऐसे में स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम बच्चों के सहज संक्रमण और रुचि बनाए रखने में सहायक होते हैं। प्रशिक्षक एसआरजी सुनील दत्त राजपूत व अलका यादव ने स्कूल रेडीनेस फेज-1, हस्तपुस्तिका और खेल-आधारित शिक्षण विधियों पर ...