आरा, दिसम्बर 10 -- आरा। निज प्रतिनिधि एमएम महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र प्रताप पालित की अध्यक्षता में प्राकृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शिल्पा की ओर से छोटे बच्चों एवं कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल बैग, पुस्तक के साथ ही टॉफ़ी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया । प्राचार्य प्रो. पालित ने बच्चों को पुस्तक, बैग और टॉफ़ी देकर उन्हें आगे की पढ़ाई करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। प्राचार्य ने कहा कि नयी पुस्तक और बैग देखकर बच्चे काफ़ी खुश होते हैं और पढ़ाई में रुचि लेने लगते हैं । इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. राजीव कुमार ने प्राकृत विभाग की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण एवं शिक्षाप्रद है । प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी शिल्पा ने कहा कि बच्चे को जब इस तरह के सामान मिलते हैं तो उ...