बलरामपुर, फरवरी 4 -- बलरामपुर संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलिया में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विद्यालय संचालन, शैक्षिक प्रगति और शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राम बहादुर एवं निर्मला देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेशू पांडे ने अभिभावकों और समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी दी। बैठक में डीबीटी उपभोग, द्वितीय सत्र परीक्षा परिणाम, कंपोजिट ग्रांट के उपयोग, स्काउट-गाइड रैली को लेकर सहमति पत्र, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा निपुण असेसमेंट जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने विद्यालय के विकास में सहयोग का आश्वासन देते हुए शिक्षा...